शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14–15 जनवरी को कोटखाई दौरे पर

rakesh nandan

13/01/2026

प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 और 15 जनवरी 2026 को कोटखाई एवं नावर क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे कोटखाई की ग्राम पंचायत बाग डुमेहर के जालठ क्षेत्र में जालठ–I से जालठ–II संपर्क सड़क का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की जनसमस्याएं सुनेंगे।

शिक्षा मंत्री 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे पुजारली नंबर 4 में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर जन समस्याओं पर चर्चा करेंगे।इसके उपरांत दोपहर 2:30 बजे शिक्षा मंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिक्कर में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा मंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।