बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड की प्रोडक्शन, मैंटेनेंस एवं क्वालिटी कंट्रोल विंग में ट्रेनी के 100 पदों को भरने के लिए 9 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं फेल, दसवीं पास, बारहवीं पास, स्नातक तथा इलेक्ट्रिशियन एवं फीटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक युवक-युवतियां पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 अथवा कंपनी के मोबाइल नंबर 88947-18867 पर संपर्क कर सकते हैं।