जिला मुख्यालय नाहन में आज DSP हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ट्रैफिक व्यवस्था जांचने के लिए खुद सड़कों पर उतरे। DSP द्वारा नाहन चौगान समेत यशवंत चौंक का औचक निरीक्षण किया और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
इस दौरान DSP द्वारा रेहडी फ़ड़ी वालों समेत सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों पर भी शिकंजा कसा। इस अवसर पर DSP की टीम ने सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों से यातायात नियमों की पालना करने का आह्वान भी किया।
मुख्यत जाम लगने वाले स्थानों का निरीक्षण करने को लेकर DSP हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने कहा की आज कई स्थानों का निरीक्षण किया गया है और जाम लगने के कारणों को जाना गया है। ठाकुर ने कहा की कई क्षेत्रों में अतिक्रमण भी देखा गया है जिसे हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा की एस.एस.पी. सिरमौर के दिशा निर्देश अनुसार शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि शहर में ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके।
ठाकुर ने कहा कि आज लोगों को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जागरूक भी किया गया है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार वाहन ना चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा की बिना नंबर वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसने को लेकर विशेष आभियान चलाया जाएगा।