द्रंग ब्लॉक के पधर क्षेत्र में वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया शुरू
Apoorv Devgan, उपायुक्त Mandi ने पंचायत समिति द्रंग स्थित पधर क्षेत्र के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को तैयार करने तथा उसके प्रकाशन के लिए प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार उपमंडलाधिकारी (ना.) पधर को निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का प्रारूप तैयार करने तथा जनसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशन करने के लिए अधिकृत किया गया है। साथ ही 02 मार्च, 2026 तक या इससे पूर्व अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुनर्गठन के बाद होगा वार्ड परिसीमन
पंचायतों के पुनर्गठन एवं पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए पुनर्गठन से प्रभावित ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद वार्डों का परिसीमन किया जाना है। एक अन्य अधिसूचना के तहत विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत मसौली तथा नेर घरवासड़ा के क्षेत्रों का पुनर्गठन/विभाजन कर नए ग्राम सभा क्षेत्रों का गठन किया गया है।
किन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी?
उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी द्रंग (पधर) को ग्राम पंचायत नेर घरवासड़ा, मसौली, छतर और मनोह के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन तैयार करने और उसका प्रकाशन करने हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही परिसीमन का अंतिम प्रकाशन 02 मार्च, 2026 तक सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।