मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति प्रभावित
विद्युत उपमंडल-।। के अभियंता ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी को डियारा अनुभाग में बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की कांट-छांट तथा जीओ स्विच के पार्ट बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी बाधा
डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले:
कोसरियां वाटर टैंक
दनोह
धमना
गोपाल मंदिर
तथा आसपास के क्षेत्र
में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। अभियंता ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।