11 जनवरी को डियारा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

rakesh nandan

09/01/2026

सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-2 रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जनवरी को बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते बिलासपुर जिले के डियारा अनुभाग के अंतर्गत कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले पेट्रोल पंप क्षेत्र, कॉलेज चौक, गांधी मार्केट, आईपीएच सब-डिवीजन तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि यह शटडाउन मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक मरम्मत कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।