उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 4 दिवसीय ऊना प्रवास पर

rakesh nandan

14/01/2026

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं की प्रगति तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उप मुख्यमंत्री 14 जनवरी (बुधवार) को दोपहर 12 बजे ऊना में जल शक्ति विभाग, भाषा विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत उनका रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।

15 जनवरी को प्रातः 11 बजे उप मुख्यमंत्री नालागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय पीरस्थान लोहड़ी मेला नालागढ़ में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। इसके बाद रात्रि ठहराव पुनः गोंदपुर जयचंद में रहेगा।

16 जनवरी को उप मुख्यमंत्री ऊना जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वहीं 17 जनवरी को प्रातः 11 बजे वे केवी इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

इसके अतिरिक्त 18 जनवरी को प्रातः 11 बजे श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली तथा सायं 7 बजे श्री गुरु रविदास मंदिर बालीवाल का दौरा करेंगे। उप मुख्यमंत्री के इस प्रवास से जिला ऊना में विकास कार्यों को गति मिलने और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की प्रभावी समीक्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है।