जिला मुख्यालय नाहन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यलय के सम्मेलन कक्ष में रोड सेफ्टी क्लब की महत्वपूर्ण बैठक डी.एस.पी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर एवं क्लब के सदस्यों के इलावा ट्रेफिक पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।

बैठक में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में माना गया की नाहन में यातायात व्यवस्था और पार्किंग एक गंभीर समस्या है। DSP हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों एवं थाना प्रभारी और ट्रैफिक इंचार्ज के साथ मिलकर इन समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया। ठाकुर ने  वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने के साथ साथ दोपहिया वहान चालकों को हेलमेट लगाने, वाहन को तय गति सीमा में चलाने, गाडी चलते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करने की अपील की।

इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में दिए। नरेंद्र तोमर ने कहा की नाहन शहर में सभी के सहयोग से हीओ ट्रेफिक व्यवस्थता सुधर सकती है जिसके लिए सभी को एक साथ आगे आना होगा।

इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश पाल ट्रैफिक इंचार्ज दिनेश कुमार, हवलदार खेमचंद, क्लब के सदस्य संजय चौहान, शाकिर खान, कैप्टन सलीम, मदन, सूर्यवंशी, रणवीर, बिल्किस, विजय ठाकुर, तबस्सुम, वीरेंद्र पासी, शाहिद खान एवं जेई पीडब्ल्यूडी और जेई एमसी उपस्थित रहे।

Leave a Comment