जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज सूर्या टेक्सटेक, रामपुर जटांन, कालाअंब (जिला सिरमौर) में हेल्पर के 10 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 05 फरवरी, 2026 को रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये मासिक न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 05 फरवरी को प्रातः 11 बजे अपने आवश्यक दस्तावेजों—शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98140-01517 एवं 78074-82101 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मैसर्ज ओरो टेक्सटाइल, बद्दी (जिला सोलन) द्वारा ट्रेनी/अप्रेंटिस के 150 पद भरे जा रहे हैं। इसके लिए 06 फरवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय संगड़ाह तथा 07 फरवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय सराहां में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 से 28 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं व 12वीं निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित उप रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 88947-80442 एवं 83519-60756 पर संपर्क किया जा सकता है।