जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि जोमेट्रिक्स साइंटिफिक टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, बांश्टू निवास, कुफ्टाधार शिमला के लिए फील्ड सर्वेयर के 50 पदों को भरने हेतु 13 जनवरी 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा आईटीआई (इलेक्ट्रिकल) या सर्वेयर में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आवेदकों की आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 13 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ों एवं अद्यतन रिज्यूमे सहित जिला रोजगार कार्यालय शिमला में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का नाम अभी तक पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 89683-93333 तथा 87773-47057 मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।