बुंबलू पुल–कठियाणा सड़क 5 मार्च तक यातायात के लिए बंद

rakesh nandan

07/02/2026

बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बुंबलू पुल–समन कोठी–कठियाणा सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 मार्च तक पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सड़क पर चल रहे मरम्मत एवं उन्नयन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने और इसे अतिशीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि कार्य अवधि के दौरान आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रतिबंध आवश्यक है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के रूप में सलौणी–पंजारडा–कुलहेड़ा सड़क का उपयोग कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए अनुरोध किया है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा निर्माण कार्य में बाधा न डालें, ताकि सड़क कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके।