भाजपा युवा मोर्चा हिमाचल की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

rakesh nandan

03/01/2026

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

घोषणा के अनुसार मुस्कान को युवा मोर्चा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं दिव्यांशी शर्मा और राकेश कुलेठी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा समीक्षा शर्मा एवं संदीप शर्मा को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी, जबकि साक्षी भारती को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए गए सदस्य

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में जिन सदस्यों को शामिल किया गया है, उनमें
भुवन शर्मा, राकेश ठाकुर, वरुण सहगल, दिनेश राजपूत, निहाल ठाकुर, हरनाम अत्री, नरेंद्र ठाकुर, मुकेश नड्डा, रूपेंद्र ठाकुर, रोहित कौशल, कुनाल गुप्ता, संदीप चंदेल, रजनीश ठाकुर, विशाल शर्मा, सचिन नेगी, रजत गांधी, परीक्षित सांख्यान, नवनीत शर्मा, पंकज कुमार, नरेंद्र हांडा, अरुण भावटा, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, वरुण शर्मा, रोहित ठाकुर, हरप्रीत सिंह, विपिन बरपा, राजन सैनी, यान चंद, विनय ठाकुर, निखिल गंगरोटा, अधिवक्ता अजय शर्मा, विश्व बंधु, भवन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, दिलीप कुमार, विकास ठाकुर, मोनिका राणा, श्वेता ठाकुर, अर्चना नंदोली, चेतन वर्मा, अशोक शर्मा, राहुल ठाकुर, प्रिंस हिमराल, अक्षत सैनी, मोहित कुमार, रूप चंद, आदित्य कश्यप, तनकराज लक्की, विकास शर्मा, मनोज शर्मा, नितिन शर्मा, दीपक शर्मा, अमन ठाकुर, मनीष वर्मा, आकाश चौहान, दुशाला लंस्टा, पृथ्वी राज नेप्टा, रणजीत ठाकुर और साहिल ठाकुर शामिल हैं।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी नई टीम: सन्नी शुक्ला

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि युवा मोर्चा की यह नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि यह टीम केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में संगठनात्मक विस्तार, वैचारिक मजबूती और जनसरोकारों को लेकर पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।