भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की कुछ नेत्रियों द्वारा दिए जा रहे राजनीति प्रेरित बयानों की कड़ी निंदा की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्री जैनब चंदेल का बयान राजनीतिक दबाव में दिया गया प्रतीत होता है।
डेजी ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से सोलन के रामकुमार बिंदल पर आरोप लगाए गए हैं, वह सत्य से परे हैं।
भाजपा अध्यक्ष का आरोपों से कोई संबंध नहीं
उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आरोपों और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कोई लेना-देना नहीं है।
डेजी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेत्री का बयान सच्चाई के खिलाफ है और जनता के न्यायालय में इसका कोई स्थान नहीं है।
केस पूरी तरह राजनीति से प्रेरित
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा ने कहा कि मामला मनगढ़ंत, हेर फेर और फैब्रिकेटेड है।
उन्होंने बताया कि केस पूरी तरह राजनीति प्रेरित है।
उन्होंने कहा कि समाज में एक सामान्य राय बन रही है जो आने वाले समय में सच्चाई में बदल जाएगी।
रामकुमार बिंदल का समाज सेवा में योगदान
डेजी ठाकुर ने बताया कि रामकुमार बिंदल एक समाजसेवी, जनता के दुख में हमेशा खड़े रहने वाले और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में सक्रिय व्यक्ति हैं।
उन्होंने कहा कि 81 वर्षीय व्यक्ति इस प्रकार की घटना में शामिल नहीं हो सकते।
पूरी प्रक्रिया पर सवाल
डेजी ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रकरण में 48 घंटे में गिरफ्तारी, पूरी तरह से पूछताछ न होना और कांग्रेस नेत्री का इसमें अचानक शामिल होना स्पष्ट करता है कि पूरा मामला तथ्यहीन और झूठा है।
 
					