शिमला में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के मीडिया विभाग द्वारा VB-GRAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत आजीविका मिशन – ग्रामीण) जन जागरण अभियान के तहत जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रेस वार्ताओं का तिथि-वार कार्यक्रम जारी किया गया। यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक कर्ण नंदा ने दी।
उन्होंने बताया कि यह अभियान 09 जनवरी 2026 से प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुरू होगा, जिसके माध्यम से ग्रामीण रोजगार, आजीविका, पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता से जुड़े मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा।
09 जनवरी 2026 को सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता को सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज तथा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल उपस्थित रहेंगे।
इसी दिन देहरा में विधायक विक्रम ठाकुर, कुल्लू में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर तथा पालमपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर प्रेस वार्ताओं को संबोधित करेंगे।
10 जनवरी 2026 को सुंदरनगर में मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल, महसू में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलवीर वर्मा तथा सिरमौर में प्रवक्ता बलदेव तोमर मीडिया से संवाद करेंगे।
12 जनवरी 2026 को नूरपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार तथा चंबा में विधायक डीएस ठाकुर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। 14 जनवरी 2026 को किन्नौर में मीडिया सह-संयोजक सरत नेगी प्रेस वार्ता करेंगे।
कर्ण नंदा ने कहा कि VB-GRAM G जन जागरण अभियान के माध्यम से भाजपा केंद्र सरकार की ग्रामीण रोजगार और आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी और कांग्रेस सरकार द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यों के साथ पर्दाफाश करेगी।