भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने पार्टी की संगठनात्मक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का संगठन बेहद सशक्त और अभेद्य है।
-
17 जिलों में कुल कार्यसमिति सदस्य: 874
-
महिलाएं: 358
-
अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी: 258
-
-
मंडल स्तर पर:
-
पहले मंडल: 74, अब: 171
-
मंडल कार्यसमिति सदस्य: 7587
-
महिलाएं: 2569
-
अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी: 3532
-
-
-
बूथ स्तर पर:
-
कुल बूथ: 8007, जिनमें से 7870 बूथों पर समितियां गठित
-
कुल कार्यकर्ता: 89646
-
2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस
सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा का यह तरुण संगठन आगामी विधानसभा चुनावों में विजय की ओर बढ़ रहा है।
सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता 68 विधानसभा क्षेत्रों के हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करेंगे।
130वाँ संविधान संशोधन: नैतिक राजनीति की दिशा
सौदान सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाए गए 130वें संविधान संशोधन को ऐतिहासिक बताया।
-
यह राजनीति में नैतिकता और सुशासन को मजबूत करेगा।
-
यदि कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री गंभीर अपराध में 30 दिन जेल में रहता है और राहत नहीं मिलती तो उसे पद छोड़ना पड़ेगा।
-
यह कानून भ्रष्टाचार और अपराधीकरण समाप्त करने का प्रभावी हथियार बनेगा।
विपक्ष पर हमला
सौदान सिंह ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा:
-
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियां इस विधेयक का विरोध कर भ्रष्टाचार को संरक्षित करना चाहती हैं।
-
विपक्ष “बहिष्कार ब्रिगेड” और “भ्रष्टाचार के संरक्षक” की भूमिका निभा रहा है।
-
यह मोदी जी की नैतिक राजनीति बनाम कांग्रेस की निर्लज्ज राजनीति का स्पष्ट अंतर है।
उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्ष तय करे कि वह नैतिकता के साथ है या निर्लज्जता के साथ।