भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर पंचायत चुनाव स्थगित करने का आरोप लगाया

rakesh nandan

10/10/2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने पंचायती राज चुनाव स्थगित करने का जन विरोधी निर्णय लिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी जानती है कि यदि पंचायत चुनाव होंगे तो उनकी हार निश्चित है।

डॉ. बिंदल ने कहा, “कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन असल में वह लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व यानी मतदान को नुकसान पहुंचा रही है। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि कांग्रेस लोकतंत्र विरोधी दल के रूप में कार्य कर रही है।”

उन्होंने बताया कि चुनाव स्थगित करने के पीछे पहले डिप्टी कमिश्नर से चिट्ठी और उसके बाद राजस्व मंत्रालय से आपदा नोटिफिकेशन जारी किया गया। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह साफ संकेत है कि कांग्रेस सरकार चाहती ही नहीं थी कि चुनाव संपन्न हों।