भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला 24 अगस्त को ऊना में, किसानों पर केंद्रित रहा बैठक का एजेंडा

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु व्यवस्था बैठक आज जिला ऊना कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने की, जबकि मार्गदर्शन वरिष्ठ नेता एवं ऊना विधायक सतपाल सत्ती ने दिया।

इस बैठक में प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने मुख्य रूप से भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला 24 अगस्त, 2025 को जिला ऊना कार्यालय में आयोजित होगी, जिसमें 171 नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष, 17 जिला अध्यक्ष, 68 विधायक एवं विधायक प्रत्याशी भाग लेंगे।

किसानों को लेकर केंद्र सरकार की पहल

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भारत आत्मनिर्भर और नए भारत के मॉडल पर आगे बढ़ रहा है और इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9,74,486 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

जिलावार लाभार्थियों का विवरण इस प्रकार है:

  • बीसलपुर – 60,092

  • चंबा – 74,064

  • हमीरपुर – 62,942

  • कांगड़ा – 2,18,307

  • किन्नौर – 10,022

  • कुल्लू – 66,976

  • लाहौल-स्पीति – 2,915

  • मंडी – 1,75,295

  • शिमला – 97,047

  • सिरमौर – 55,099

  • सोलन – 69,096

  • ऊना – 82,631

किसान: भारत की समृद्धि का आधार

बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का सीधा लाभ किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को मिल रहा है।

  • दूध, दलहन और जूट उत्पादन में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर है।

  • चावल, गेहूं, कपास, फल और सब्जियों में दूसरे स्थान पर है।

  • कृषि निर्यात अब 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 100 पिछड़े कृषि जिलों के विकास हेतु ‘पीएम धन्य धान्य कृषि योजना’ की घोषणा की है।
उन्होंने कहा, “किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के लिए पीएम मोदी हमेशा सुरक्षा की दीवार के रूप में खड़े रहेंगे।”