हिमाचल भाजपा मोर्चों का विस्तार, पदाधिकारी नियुक्त

rakesh nandan

31/12/2025

भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में बड़े स्तर पर संगठनात्मक विस्तार किया गया है। प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। सभी नियुक्तियां 31 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान द्वारा जारी आदेशों के अनुसार संजय कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया सह संयोजक के रूप में विसन लाल एवं बबली तथा आईटी सह संयोजक के रूप में सुरेंद्र कुमार, राकेश अत्री, गोविंद भारद्वाज, हरीश कुमार एवं संजय सिंह को दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न जिलों से अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया द्वारा जारी सूची के अनुसार संतोष चौधरी को प्रदेश सचिव, सुनील शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता एवं बलवंत कमल को मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं शिमला जिला अध्यक्ष के रूप में धर्म प्रकाश वर्मा तथा मंडी जिला अध्यक्ष के रूप में द्रौपदी शर्मा को दायित्व सौंपा गया है।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार संजीव चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रण सिंह चौहान एवं रमेश जयराम को प्रदेश सचिव, जबकि आशीष ठाकुर एवं बद्री राम को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। इसके साथ ही मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।

प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता से करेंगे। संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने में ये नियुक्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।