गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रही जिला रेडक्रॉस सोसाइटी में आर्थिक सहयोग के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। तहसील हमीरपुर के बाड़ी क्षेत्र के गांव भदरोली निवासी शंभू राम जसवाल ने अपने दोहते और दोहती के जन्मदिन के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी को कुल 10,200 रुपये का अंशदान दिया।
सोमवार को उन्होंने अपने दोहते अन्नत सांदल के जन्मदिन पर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह को 5,100 रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर एडीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, पांच दिसंबर को उनकी दोहती अन्नपा सांदल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भी उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को 5,100 रुपये का चेक प्रदान किया। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने इस सहयोग के लिए शंभू राम जसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान से जरूरतमंद लोगों को बड़ी सहायता मिलती है।
