कचरा फेंकने पर 50 हजार तक जुर्माना

rakesh nandan

27/02/2026

सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

Varsha Chaudhary, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, Municipal Council Bilaspur ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में इधर-उधर कचरा फेंकने पर अब प्रति व्यक्ति 25 हजार से 50 हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी शुरू कर दी गई है।


शहर में बने हॉट-स्पॉट

हाल ही में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में शहर का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि पहाड़ियों और नालों में कचरा फेंककर कई स्थानों को हॉट-स्पॉट बना दिया गया है। इससे महामारी फैलने की आशंका के साथ-साथ शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है।


गीला-सूखा कचरा अलग करने की अपील

नगर परिषद स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए जागरूक कर रही है। अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि घरों, दुकानों और संस्थानों से निकलने वाला कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय अलग-अलग करके सफाई कर्मियों को सौंपें, ताकि शहर स्वच्छ और पर्यावरण सुरक्षित रह सके।