बिलासपुर में 3 मार्च को शराब ठेकों की ई-नीलामी

rakesh nandan

27/02/2026

ऑनलाइन प्रणाली से होगा आवंटन

Rahul Kumar, उपायुक्त बिलासपुर, ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा शराब ठेकों के आवंटन की नई ऑनलाइन ई-नीलामी व्यवस्था के तहत जिला बिलासपुर में यह प्रक्रिया 3 मार्च को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस बार ठेकों का आवंटन पूर्णतः ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।


पंजीकरण अनिवार्य

उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित पोर्टल पर समय रहते पंजीकरण करें तथा सभी आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा।