दिशा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा: अनुराग ठाकुर

rakesh nandan

08/01/2026

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक बचत भवन, बिलासपुर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सांसद अनुराग ठाकुर ने की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

सांसद अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता के साथ पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने पर बल दिया।

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, खाद्य आपूर्ति, कृषि, उद्योग, खनन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। एम्स बिलासपुर, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की भी समीक्षा की गई।

सांसद ने वन अग्नि रोकथाम, सड़क सुरक्षा और स्वच्छता अभियानों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा जन जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिशा समिति के माध्यम से जिला के समग्र विकास को और अधिक गति मिलेगी।