बिलासपुर जिले में विभिन्न उपमंडलों में स्थानीय अवकाश घोषित

rakesh nandan

09/01/2026

जिला बिलासपुर में उपायुक्त राहुल कुमार ने विभिन्न उपमंडलों में दो-दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार सदर उपमंडल और झंडुता उपमंडल में 14 जनवरी को मकर संक्रांति तथा 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

इसी प्रकार घुमारवीं उपमंडल में 9 अप्रैल को ग्रीष्म उत्सव और 3 अक्तूबर को सीर उत्सव के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं श्रीनैना देवी जी उपमंडल में 25 मार्च को महाअष्टमी तथा 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घोषित स्थानीय अवकाश संबंधित उपमंडलों में स्थित सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य अधिसूचित संस्थानों में लागू होंगे।