बहल-स्वाहन सड़क 25 मार्च तक बंद

rakesh nandan

27/02/2026

मरम्मत कार्य के चलते यातायात बंद

Rahul Kumar, जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर, ने Motor Vehicles Act 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मंडल बिलासपुर के अंतर्गत बहल-स्वाहन बाया लखाला सड़क मार्ग आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी 25 मार्च तक बंद रहेगा।


वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

जारी आदेश के अनुसार इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालक किरतपुर-नेरचैर फोरलेन से मिस्सेवाल-बलोली-मंझेड़-चिकुना सड़क मार्ग का उपयोग करें।


इन वाहनों को रहेगी अनुमति

मरम्मत कार्य के दौरान केवल:

  • एम्बुलेंस

  • स्कूल बसें

  • वीआईपी वाहन

  • अन्य आपातकालीन सेवा वाहन

को ही आवागमन की अनुमति रहेगी।

प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है।