भाखड़ा विस्थापितों को 18 मार्च को प्लॉट आवंटन

rakesh nandan

28/02/2026

Punjab and Haryana High Court के आदेशों की अनुपालना में भाखड़ा बांध से विस्थापित 27 पात्र परिवारों को आवासीय प्लॉटों का आवंटन किया जा रहा है। यह आवंटन प्रक्रिया 18 मार्च को प्रातः 11:30 बजे ग्राम देसू जोधां, तहसील डबवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) में संपन्न होगी। इस दौरान Bhakra Beas Management Board (बीबीएमबी) के कार्यकारी अभियंता, आरएंडएम तथा एसआर मंडल, नंगल टाउनशिप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।


ऊना व बिलासपुर के प्रभावित परिवार शामिल

उपायुक्त कार्यालय ऊना से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपायुक्त रिसेटलमेंट फतेहाबाद ने ऊना और बिलासपुर जिलों के संबंधित भाखड़ा बांध विस्थापितों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। ऊना जिला से श्री धियान सिंह (पुत्र श्री सुंदर, पूर्व गांव ढीयोंगली) तथा श्रीमती नरायण देवी (विधवा, पुत्री रतन सिंह, गांव मगनोहल मियां) सहित अन्य पात्र परिवार इस प्रक्रिया में शामिल होंगे।


लंबे समय से लंबित मांग पूरी

ग्राम देसू जोधा में बसाए गए 27 पात्र परिवारों को न्यायालय के आदेशानुसार आवासीय प्लॉट प्रदान किए जा रहे हैं। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने से पुनर्वास प्रक्रिया को गति मिलेगी और प्रभावित परिवारों को स्थायी आवास की दिशा में महत्वपूर्ण राहत प्राप्त होगी।