बटूही में 24 फरवरी को ‘सरकार गांव के द्वार’

rakesh nandan

23/02/2026

24 फरवरी को ग्राम पंचायत बटूही में आयोजित होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

ऊना, 23 फरवरी। विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बटूही में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे हनुमान मंदिर के मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के विधायक Vivek Sharma (विक्कू) करेंगे।


इन पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान

विकास खंड अधिकारी ऊना रमनबीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान निम्न पंचायतों के ग्रामीणों की जन-समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा:

  • बदोली

  • त्युडी

  • बटूही

  • लोअर बसाल

  • पनोह


विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को प्रशासन से सीधे जोड़ना और उनकी शिकायतों का मौके पर निस्तारण करना है।