बमसन में 15 वार्डों का परिसीमन प्रारूप प्रकाशित

rakesh nandan

24/02/2026

बमसन (टौणी देवी) पंचायत समिति के वार्डों का परिसीमन प्रारूप जारी

विकास खंड बमसन (टौणी देवी) की पंचायत समिति के 15 वार्डों तथा इनके अंतर्गत आने वाली 24 ग्राम पंचायतों के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने जानकारी दी।


1 मार्च तक दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव

यदि किसी व्यक्ति को परिसीमन प्रारूप पर कोई आपत्ति या सुझाव देना हो, तो वह 1 मार्च तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय टौणी देवी अथवा एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में प्रस्तुत कर सकता है।


24 ग्राम पंचायतें शामिल

परिसीमन प्रारूप के अनुसार विकास खंड बमसन में 24 ग्राम पंचायतें शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से बजरोल, खनौली, भेरड़ा, उटपुर, कक्कड़, चारियां दी धार, जंदड़ू, पुरली, भटेड़, पौहंज, गवारडू, उहल, लग-कढ़ियार, बारीं, टपरे, पटनौण, सिकांदर, करियाली, नाड़सीं, दरोगण पत्ती कोट, बराड़ा, समीरपुर, बगवाड़ा और पंजोत शामिल हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों को पंचायत समिति के 15 वार्डों में विभाजित किया गया है।


कुल जनसंख्या 33,944

इस पंचायत समिति की कुल जनसंख्या 33,944 बताई गई है।