उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत बडू़-टपरे सड़क की मरम्मत के चलते इस मार्ग पर 27 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए गंधर्वा राठौड़, जिलाधीश हमीरपुर ने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य को सुरक्षित, सुचारू एवं शीघ्र पूर्ण करने के उद्देश्य से इस अवधि में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है।
उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान हवाणी-बफड़ीं सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। यह व्यवस्था अस्थायी है और कार्य पूर्ण होते ही सड़क को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है, ताकि कार्य समय पर पूरा किया जा सके और भविष्य में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो सके।