अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि

rakesh nandan

27/12/2025

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जन्मजयंती के अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने रिज मैदान शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का हिमाचल प्रदेश के साथ गहरा और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक व सामाजिक आवश्यकताओं को समझते हुए ऐसी नीतियां बनाई, जिनका लाभ आज भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अटल जी की दूरदर्शी सोच की एक ऐतिहासिक मिसाल है। इस योजना से हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों को सड़क सुविधा प्राप्त हुई, गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और आम जनजीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उनके विचार और सिद्धांत आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए मार्गदर्शक हैं।