Hamirpur:योग दिवस के अवसर पर एस.डी.एम ने केंद्रीय विद्यालय नादौन में दी सहभागिता

केंद्रीय विद्यालय नादौन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपमंडलाधिकारी अपराजिता चंदेल उपस्थित रही | इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत कार्ड देकर बहुत ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया | विद्यालय के प्राचार्य एस. डी. लखनपाल ने एक हरित प्लांट देकर महोदया का ग्रीन वेलकम किया | एस.डी.एम ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में भी भाग लिया| विद्यालय की योग शिक्षिका शिवांगी ने सभी को योग का महत्व बताते हुए विभिन्न योगासन करवाएं | विद्यालय के प्राचार्य एस.डी. लखनपाल ने विद्यार्थियों को योग के बारे में बताते हुए कहा कि योग हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज सियाचिन ग्लेशियर में भी हमारी सेना के जवान एवं समुंद्र में  भी नौसेना के जवान इसे पूरे मनोबल से कर रहे हैं| उन्होंने पूरे विश्व में भारत द्वारा किए जा रहे योग के प्रति सफल प्रयास एवं चेतना से सभी को अवगत कराया एवं शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने हेतु जागरूक किया|

एस.डी.एम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने एवं परिवार जन, पड़ोसी एवं रिश्तेदारों को योग के प्रति सचेत करने हेतु प्रोत्साहित किया| महोदया ने पूरे देश में इस बार योग की  थीम के आधार पर परिवार, समाज एवं देश में सभी को एकजुट होने हेतु प्रेरित किया| एस.डी.एम ने सभी विद्यार्थियों को हर तरह के मानसिक दबाव से बाहर आने हेतु योग को दैनिक जीवन में अपनाने पर बल दिया| शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार ने इस अवसर पर विद्यालय में अनुशासन बनाए रखा एवं मंच संचालन ललिता द्वारा किया गया| पिछले एक सप्ताह से केन्द्रीय विद्यालय नादौन में योग महोत्सव 15 जून 2023 से 21 जून 2023 तक बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें गत दिनों में  योग इतिहास पर वेबीनार, विभिन्न तरह के योगासन,’योग एवं आहार पर लाभ’ विषय पर  वाद-विवाद, योगासन पर ‘पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता’ मंत्रोच्चारण के साथ सूर्यनमस्कार करवाया गया|

Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *