होली उत्सव में महिलाओं और बच्चों के लिए होंगी कई प्रतियोगिताएं

सुजानपुर || राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं और खेलकूद प्रतियोगिता के अलावा 24, 25 तथा 26 मार्च को महिलाओं और बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताओं की संयोजक एवं नादौन की एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि 24 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक महिलाओं की रस्साकशी, एक से 2 बजे तक मटका फोड़ प्रतियोगिता और 3 से साढे चार बजे तक लेमन रेस आयोजित की जाएगी। इसी दिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेबी शो भी करवाया जाएगा। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी तंबोला आयोजित करेगी।
25 मार्च को सुबह 11 से 12 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता, दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक मेहंदी प्रतियोगिता और 2 से साढे 3 बजे तक शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 26 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक म्यूजिकल चेयर, 12 से एक बजे तक कुकिंग प्रतियोगिता और ढाई से साढे 3 बजे तक थ्री-लेग रेस करवाई जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये, द्वितीय 2100 रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये की राशि दी जाएगी। अपराजिता चंदेल ने बताया कि इन सभी प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण करवाया जा सकता है। इसके अलावा मैदान में मौके पर भी पंजीकरण करवाया जा सकता है।

Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *