अनिरुद्ध सिंह 09 अक्टूबर को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेंगे

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 09 अक्टूबर, 2025 को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री जन समस्याओं को सुनने और स्थानीय मुद्दों का समाधान करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • भरेच: प्रातः 11.30 बजे

  • लोहा (संघन पुल): दोपहर 1 बजे

  • जुन्गा: दोपहर 2 बजे

  • पजेली कोहन: दोपहर 3.45 बजे

  • कवालग मजार (तारा माता मंदिर): सायं 5.20 बजे

मंत्री अनिरुद्ध सिंह जनता से संवाद कर उनके समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे और क्षेत्र की विकास गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे।