बिझड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती, 2 सितंबर तक आवेदन करें

rakesh nandan

13/08/2025

बाल विकास परियोजना बिझड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिझड़ी के आंगनवाड़ी केंद्र डुडार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाना है। इसके लिए पात्र महिलाओं से 2 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक सीडीपीओ कार्यालय बिझड़ी में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पात्रता मानदंड

  • आयु: 18 से 35 वर्ष (2 सितंबर 2025 को)

  • नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज हो।

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: बारहवीं पास

  • वार्षिक पारिवारिक आय: अधिकतम ₹50,000 (मान्य प्रमाण पत्र आवश्यक)।

चयन प्रक्रिया (25 अंकों पर आधारित)

  1. शैक्षणिक योग्यता: अधिकतम 10 अंक

  2. संबंधित अनुभव: अधिकतम 3 अंक

  3. 40% या अधिक दिव्यांगता: 2 अंक

  4. SC/ST/OBC श्रेणी: 2 अंक

  5. एकल नारी: 3 अंक

  6. केवल दो बेटियों तक सीमित परिवार: 2 अंक

  7. साक्षात्कार: 3 अंक

साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन

प्रार्थी को 5 सितंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे एसडीएम कार्यालय बड़सर में मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। किसी प्रकार का अलग बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय बिझड़ी या संबंधित ग्राम पंचायत से संपर्क करें।