रिवालसर में आंगनबाड़ी सहायिका साक्षात्कार की तिथि बदली

rakesh nandan

10/02/2026

बाल विकास परियोजना रिवालसर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भतौर, ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए निर्धारित साक्षात्कार की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह साक्षात्कार पूर्व में 11 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे उपमंडलाधिकारी (ना०) कोटली कार्यालय में आयोजित किया जाना था। प्रशासनिक कारणों से साक्षात्कार की तिथि आगे बढ़ाकर 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने आवेदकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि 23 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे उपमंडलाधिकारी (ना०) कोटली के कार्यालय में साक्षात्कार हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।