अल्विस अस्पताल ऊना में 151 पदों पर भर्ती

rakesh nandan

08/01/2026

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी दी कि अल्विस अस्पताल में विभिन्न श्रेणियों के कुल 151 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 15 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, ऊना में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भर्ती में स्टाफ नर्स (आईसीयू, ओटी, एनआईसीयू एवं जनरल वार्ड), रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, फिजियोथैरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, हाउसकीपिंग स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड, परचेज स्टाफ, बायो-मेडिकल स्टाफ, स्टोरकीपर, मेंटेनेंस स्टाफ, आईटी स्टाफ, अकाउंट्स/बिलिंग स्टाफ, फ्रंट ऑफिस स्टाफ, कॉल सेंटर स्टाफ, मार्केटिंग स्टाफ, पेशेंट कोऑर्डिनेटर तथा मेडिकल ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव निर्धारित किया गया है, जिसमें 8वीं, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, बीटेक, डी फार्मा, बी फार्मा, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, बीपीटी, एमएससी आईटी, बीकॉम, एमकॉम से लेकर बीएएमएस एवं एमबीबीएस डिग्री धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि आयु सीमा सामान्यतः 18 से 35 वर्ष रखी गई है, जबकि कुछ पदों के लिए 20 से 45 वर्ष तक की आयु निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों का वेतन उनके शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा।

अक्षय शर्मा ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की कि वे इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल दस्तावेजों के साथ-साथ स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां एवं अद्यतन बायोडाटा अवश्य साथ लाएं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 73800-92092 एवं 73800-93093 पर संपर्क कर सकते हैं।