नाहन || 21 दिसम्बर 2024 || ABVP की नाहन इकाई ने शनिवार को गेस्ट टीचर नीति और मेडिकल कॉलेज को कांशीवाला शिफ्ट करने के विरोध में नाहन में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व ABVP के प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा और विभाग सह संयोजक अभी ठाकुर ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय कला मंच की प्रदेश संयोजिका शीतल सूर्यवंशी ने भी विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई।