उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिले में भारी बारिश से उत्पन्न हालात के बीच प्रशासन पूरी तत्परता से राहत, बचाव और बहाली कार्यों में जुटा हुआ है।
-
सड़कों को खोलने, जलभराव व मलबा हटाने का कार्य जारी है।
-
प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।
-
सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं और जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बारिश से व्यापक नुकसान
लगातार बारिश से ऊना ज़िले में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
-
कई जगहों पर घरों में पानी घुसा और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।
-
नदी-नाले उफान पर हैं।
-
विकास परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
-
प्रभावित परिवारों को आपदा राहत मैन्युअल के अनुसार फौरी आर्थिक सहायता दी जा रही है।
प्रारंभिक क्षति रिपोर्ट
पिछले 24 घंटों में ऊना जिले को लगभग 555.55 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
-
लोक निर्माण विभाग: ₹522.05 लाख का नुकसान
-
1 पक्का मकान: ₹5 लाख
-
1 कच्चा मकान: ₹1.50 लाख
-
7 पक्के मकानों को आंशिक क्षति: ₹3.45 लाख
-
21 कच्चे मकानों को आंशिक क्षति: ₹8.45 लाख
-
18 गौशालाएं: ₹3.90 लाख
-
1 राजस्व भवन: ₹7 लाख
-
नगर पंचायत गगरेट: ₹2 लाख
-
6 रिटेनिंग वॉल्स: ₹2.20 लाख
आगे की विस्तृत क्षति रिपोर्ट आनी शेष है।
नागरिकों से अपील
उपायुक्त ने लोगों से अपील की:
-
नदी-नालों के पास न जाएं।
-
अफवाहों से बचें।
-
प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
-
किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष (टोल-फ्री 1077) पर संपर्क करें।