डायनामिक युवा मंडल नाहन द्वारा छठे हिमाचल लोक उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि विनोज शर्मा सोशल वर्कर मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथि में सुरेंद्र हिंदुस्तानी सीनियर एडवोकेट सोशल वर्कर, मां भगयानी मेला कमेटी हरिपुरधार अनिल ठाकुर, बलबीर राणा, हीरा सिंह राणा ,मोहर सिंह राणा, चेयरमैन एंड फाउंड न्यू लक्ष्या अकैडमी नाहन कपिल मनलिया, ओनर ऑफ कमला टूर एंड ट्रैवल्स नियर एमसी नहान,आकर्षण शर्मा, आरवी कौर,जेएलबी डांस स्टूडियो नाहन,रोमियो ब्यूटी सैलून असलम अहमद, सलमान सैलून नाहन सलमान खान इत्यादि मौजूद रहे।
हिमाचल लोक उत्सव 2023 में ग्रुप डांसर सीनियर में प्रथम स्थान टिवक्ल पुंडीर व रूही ग्रुप द्वितीय स्थान आर, वी ग्रुप तृतीय स्थान दीपिका व साक्षी ग्रुप को प्राप्त हुआ।
वन्ही ग्रुप डांसर जूनियर में प्रथम स्थान श्रेयसी तोमर, द्वितीय स्थान कृतिका मानविक ग्रुप तृतीय स्थान कार्मल ग्रुप को प्राप्त हुआ।
हिमाचल लोक उत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध हिमचली लोक गायक हनी नेगी व अरुण जसटा द्वारा पहाड़ी गानों में खूब समा बाधा। दोनो कलाकारों ने लोगो को अपने गानों पर झूमने को विवश कर दिया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता डायनामिक युवा मंडल अध्यक्ष ओपी ठाकुर उपाध्यक्ष प्रदीप शुप्ता, महासचिव सतीश राणा, सचिव योगेश ठाकुर, सदस्य योगी ठाकुर, धनवीर सिंह, विक्रम शर्मा,राहुल शर्मा,मनदीप, इत्यादि उपस्थित रहे।

