9 जुलाई तक बंद रहेगी दोभड़ कलां सड़क

rakesh nandan

14/06/2024

हमीरपुर 13 जून। नादौन उपमंडल के गांव दोभड़ कलां की सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 9 जुलाई तक बंद की जा रही है।
इस संबंध मंे आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर यातायात 9 जुलाई तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक नादौन-सुजानपुर सड़क या बड़ा-सधोड़ा पत्तन सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Comment