27 नवम्बर को सिक्योरिटी गार्ड्स के भरे जाएगें 100 पद – राजेश मैहता

rakesh nandan

24/11/2024

बिलासपुर || 23 नवम्बर 2024 || जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी, द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू 27 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों हेतू न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा मासिक मानदेय 16 हजार 5 सौ रूपए से लेकर 19 हजार पांच सौ रूपये दिया जाएगा। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी एवं वजन 52 किग्रा0 होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि 19 से 40 आयुवर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 27 सितम्बर को रोजगार कार्यालय बिलासपुर पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टलwww-eemis-hp-nic-in  पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का पोर्टल पर पंजीकृत होना अनवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एस.आई.एस सिक्योरिटी, बिलासपुर के अधिकारी को 8558062252 पर संपर्क कर सकते है ।

Leave a Comment