नाहन || 22 सितंबर 2024 || सीपीआईएम नाहन लोकल कमेटी का छठा त्रैवार्षिक सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया है। लोकल कमेटी सम्मेलन में संतोष कपूर को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया है। इसके इलावा 11 सदस्यीय कमेटी भी चुनी गई, जिसमें तीन स्थाई आमंत्रित सदस्य चुने गए। इन सदस्यों में बलदेव, सतपाल मान, जगदीश पुंडीर, राहुल, सेवती कमल, कुब्जा, विशाल पुंडीर, अमृत, राजेंद्र (बोबी), बिरेंद्र के अलावा स्थाई आमंत्रित सदस्यों में राम सिंह, आशा शर्मा और आशीष को चुना गया है।
सम्मेलन में पिछले तीन सालों की राजनीतिक सांगठनिक समीक्षा की गई है। संतोष कपूर ने कहा कि देश और प्रदेश में चल रही नई आर्थिक नीतियों का महिलाओं, किसानों, छात्रों, मजदूरों व युवाओं के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। आज देश में हर वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। एक तरफ नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं तो वहीं महंगाई से आम जनता की कमर टूट रही है। प्रदेश और जिला सिरमौर में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह चरमराई हुई है जिससे आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
पार्टी सम्मेलन में किसानों की समस्याओं, जंगली जानवरों की समस्या, आवारा पशुओं और फसलों के समर्थन मूल्य पर प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ साथ महिला हिंसा, महंगी शिक्षा, स्वास्थ्य और नई शिक्षा नीति के खिलाफ भी एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके इलावा सांप्रदायिकता, वैज्ञानिक चेतना के प्रसार के लिए और नशे के खिलाफ भी प्रस्ताव पारित हुआ है।