24-25 फरवरी 2024 को पी.जी कॉलेज डीटीआर व मेन बाजार के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

rakesh nandan

23/02/2024

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल रिकांग पिओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पी.जी कॉलेज डीटीआर व मेन बाजार की लाईन में मरम्मत कार्य के चलते रिकांग पिओ बाजार, आईटीबीपी रोड़, एचडीएफसी बेंक व आस-पास के ईलाके में 24 तथा 25 फरवरी, 2024 को प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि खराब मौसम के कारण कार्य पूर्ण नहीं होता है तो अगले दिन भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Leave a Comment