2 जुलाई तक बिजली बिल जमा करवाएं बड़सर के उपभोक्ता

rakesh nandan

29/06/2024

बड़सर 29 जून। विद्युत उपमंडल बड़सर के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 2 जुलाई तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता विजय सिंह ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 2 जुलाई तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।

उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Comment