18 सितंबर तक बंद रहेगा उहल, जंदड़ू, बगेहड़ा सडक़

rakesh nandan

08/09/2023

हमीरपुर 08 सितंबर। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते उहल, जंदड़ू, बगेहड़ा सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 18 सितंबर तक बंद रहेगी।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उप मंडलाधिकारी (नागरिक) सुजानपुर राकेश कुमार ने बताया कि उहल, जंदड़ू, बगेहड़ा पर सुदृढ़ीकरण व मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 18 सितंबर तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक रूट का प्रयोग कर सकते हैं।

Leave a Comment