1500 रु की गारंटी पूरी करो अन्यथा बहनें सड़कों पर उतने के लिए मजबूर होगी : भाजपा

rakesh nandan

30/08/2023

शिमला, भाजपा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, गोविंद ठाकुर, डॉ राजीव सहजल और हंस राज ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार की चुप्पी के उपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशभर से बहने अपना हक मांग रही है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने जिनमें वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी शामिल हैं, ने घर-घर जाकर हर बहन से कहा कि 18 साल से 60 साल की आयु की सभी बहन-बेटियों को 1 जनवरी, 2023 से 1500 रू महीना मिलेगा, इसके लिए आप कांग्रेस की सरकार बनाए।
प्रदेश की बहनों ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा दी गई गारंटियों को सत्य माना और 1 जनवरी, 2023 से 1500 रू महीना अपने खाते में आने का इंतजार कर रही है।
भाजपा ने कहा कि 22 लाख बहनों को 1500 रू महीना मिलना चाहिए था। इस प्रकार प्रत्येक बहन के खाते में अभी तक 13500 रू पहुंच जाना चाहिए था परन्तु फूटी कौड़ी भी बहनों को नहीं दी गई और अब इंतजार की इंतहा हो गई है।
भाजपा ने कहा कि घर-घर, गांव-गांव, गली-गली में बहने 1500 रू महीने की वार्ता करती है और सरकार के खिलाफ लामबंद होने की तैयारी कर रही है।
भाजपा ने कांग्रेस सरकार को आगाह किया कि झूठी गारंटियों पर बहुत दिन प्रदेश का शोषण कर लिया है अब गारंटी पूरी करो अन्यथा बहनें सड़कों पर उतने के लिए मजबूर होगी।

Leave a Comment