15 मार्च तक बंद रहेगी खोडपा-ब्याड़ सड़क

rakesh nandan

29/02/2024

हमीरपुर 29 फरवरी। बड़सर उपमंडल में खोडपा-ब्याड़ सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 मार्च तक बंद किया जा रहा है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि खोडपा-ब्याड़ सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक मार्च से 15 मार्च तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक सलौणी-जोल-ब्याड़ सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।
जिलाधीश ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Comment