दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर के जिला संयोजक आशीष कुमार जारी के प्रेस ब्यान मे बताया की संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की 133 वीं जयंती इस बार बड़े धूम धाम से बरु साहिब मे आयोजित की जायेगी जिसमें सभी प्रगतिशील संगठन भाग लेंगे।
आशीष कुमार ने बताया की पिछले वर्ष की भाँती इस वर्ष भी इस जयंति का आयोजन किया जायेगा जिसका मुख्य उदेश्य्य बाबा साहब के विचरों को आम जन मानस तक पहुँचाने की है। आशीष कुमार ने बताया की इस वर्ष भी इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जिसमे बाबा साहब के जीवन और देश के शोषित वर्ग के उत्थान में उनके योगदान के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इसके अतिरिक्त लिखित प्रश्नौत्री प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग का होगा जिसमे भारत के संविधान और बाबा साहब और हिमाचल से संबंधित सवाल होंगे इसके इलावा और महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता और संविधान और बाबा साहब पर सलोगन लेखन का भी आयोजन होगा जिसके लिये नगद पुरुस्कार ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।
प्रतियोगिता मे भाग लेने वालों को 12 अप्रैल तक अपना नाम उपरोक्त आयोजन समिति के पास whtsaap के माध्यम से भेजना होगा जिसमे उनका नाम, कक्षा, उम्र, और प्रतियोगिता जिसमे प्रतिभागी भाग लेगा इन नंबरों पर प्रेषित करना होगा।
सगड़ाह खंड से संयोजक अमिता चौहान 8627990596
सतपाल मान 9817124482, वीना शर्मा 9817578167
राजगढ़ नैन सिंह 8544778878, किरण भंडारी 8219497248
उरोक्त इन सभी नंबरो पर प्रतियोगी 12 अप्रैल रात 9 बजे तक अपनी जानकारी भेज सकते है। प्रतियोगिता को 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे शुरु कर दिया जायेगा , इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए दलित शोषण मुक्ति।
मंच के राज्य संयोजक जगत राम और जिला संयोजक आशीष कुमार , सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह, हिमाचल किसान सभा के जिला महसचिव राजेंदर ठाकुर , जिला अध्यक्ष सतपाल मान, नाहन खंड के संयोजक जगदीश पुंडीर , सीटू जिला उपाध्यक्ष वीणा शर्मा , और जनवादी महिला समिति से संतोष कपूर, अमिता चौहान, भी शिरकत करेंगे।