10 तक बिजली बिल जमा करवाएं हमीरपुर के उपभोक्ता

rakesh nandan

06/09/2023

हमीरपुर 06 सितंबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 10 सितंबर तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 10 सितंबर तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या आॅनलाइन माध्यम से कर दें।
उन्हांेने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। उन्होंने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Comment