हमीरपुर 08 मार्च| सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2024 से संबंधित विभिन्न प्रबंधों के लिए अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
मेले में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, साज-सज्जा की सामग्री, फूल मालाओं और गमलों इत्यादि की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड की प्रिंटिंग, पगड़ी-दुपटटों की व्यवस्था, स्मृति चिह्न, लोकल ऑर्केस्ट्रा, स्मारिका की प्रिंटिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, मेन आर्केस्ट्रा, लाइट एंड साउंड और मेन आर्टिस्टों की व्यवस्था इत्यादि के लिए संबंधित फर्मों से अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222449 और 01972-224300 पर संपर्क किया जा सकता है।