नाहन || 16 अक्तूबर, 2024 || राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला के हेल्थ केयर के छात्रों ने आज डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑन जॉब ट्रेनिंग के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान छात्रों ने प्राथमिक उपचार, ट्रेसिंग, सटीजिंग- कटिंग समेत ब्लड सैम्पल लेने समेत उपचार देने की बारीकियां सीखी।

मीडिया से रूबरू हुई छात्राओं ने बताया कि उन्होंने बीते 3 दिन चली यहां फास्टेड को लेकर ट्रेनिंग के दौरान आपातकालीन स्थिति में उपचार देने और अस्पताल में मौजूद मेडिकल उपकरण संचालन करने समेत अन्य कई बारीकियां सीखी। छात्राओं ने बताया कि इस दौरान उन्होंने ड्रेसिंग करने बायो मेडिकल वेस्ट को निपटाने स्टिचिंग काटने, बेड मेकिंग आईवी सेट के प्रयोग करने समेत यहां मौजूद बेसिक आर्टिकल के बारे जानकारी जुटाई।

मीडिया से रूबरू हुई स्कूल की शिक्षिका अनु ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से हेल्थ केयर के छात्र-छात्राओं ने यहां तीन दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम आज संपन्न किया है । जिसमें यहां चिकित्सकों के माध्यम से उपस्थित उपकरणों के बारे जहां जानकारी ली। तो वहीं प्राथमिक उपचार को लेकर भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Leave a Comment